Thursday , April 30 2026 7:09 PM
Home / Sports / India vs Australia पहले टी-20ई में इन 4 प्लेयरों से होगी धमाके की उम्मीदें

India vs Australia पहले टी-20ई में इन 4 प्लेयरों से होगी धमाके की उम्मीदें


भारतीय क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 टी-20 मैचों की सीरीज की शुरुआत मंगलवार को करेगी। यहां टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ी समस्या प्लेइंग-11 तय करना होगा। इसके अलावा रोहित के साथ ओपनिंग कौन करेगा- केएल राहुल या विराट कोहली यह भी बड़ा सवाल है। मोहाली में होने वाले मैच के दौरान 4 क्रिकेटर ऐसे हैं जो अपने प्रदर्शन से सबको चौका सकते हैं। आइए डालते हैं नजर-
इन चार क्रिकेटरों पर रहेगी नजरें
विराट कोहली : 104 मैचों में 3584 रन बना चुके विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी खूब रन बनाते हैं। वह ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ टी-20 में 500 से ज्यादा रन बना चुके हैं। एशिया कप में वह दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। उन्होंने करीब 1000 दिन बाद शतक भी लगाया। ऐसा कर उन्होंने आलोचकों का मुंह बंद कर दिया। अब एक बार फिर से उनसे बढिय़ा प्रदर्शन की उम्मीद है।
हार्दिक पांड्या : ऑलराऊंडर पांड्या ने अब तक 70 मैचों में 884 रन बनाए हैं और 54 विकेट लिए हैं। उनमें बल्ले और गेंद दोनों से प्रभाव डालने की क्षमता है। वह एशिया कप के दौरान अच्छी फॉर्म में थे। उनसे एक बार फिर से बढिय़ा प्रदर्शन की उम्मीद है।
ग्लेन मैक्सवेल : ऑस्ट्रेलियाई ऑलराऊंडर ने अब तक 87 मैचों में 2017 रन बनाए हैं और 36 विकेट लिए हैं। मैक्सवेल के पास टी-20 क्रिकेट का काफी तजुर्बा है। इसका सबूत उनकी स्ट्राइक रेट हैं जो इस समय 151 चल रही है। वह इससे पहले टी-20 ब्लास्ट में खेलते थे जहां उन्होंने बल्ले और गेंद दोनों से प्रभावित किया था।
स्टीवन स्मिथ : ऑस्ट्रेलिया के दाएं हाथ के बल्लेबाज ने अब तक 47 मैचों में 928 रन बनाए हैं। स्टीव ऑस्ट्रेलिया के लिए लगातार रन बना रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया ने बीते दिनों न्यूजीलैंड के खिलााफ तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली थी जिसमें स्मिथ ने एक शतक और एक अर्धशतक भी लगाया था।
ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, रविचंद्रन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, चहल, हर्षल पटेल, भुवनेश्वर कुमार।
ऑस्ट्रेलिया : एरोन फिंच (कप्तान), जोश इंगलिस, स्टीवन स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल, कैमरून ग्रीन, मैथ्यू वेड, पैट कमिंस, डेनियल सैम्स, जोश हेजलवुड, एडम जम्पा, केन रिचर्डसन।