
हर लड़की सोचती है कि आखिर वो कौन-सी बातें है जिससे लड़के इम्प्रैस होते हैं। लड़कों को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए लड़कियां अच्छे से तैयार होती है लेकिन क्या आप जानते है कि सिर्फ चेहरे की सुंदरता से ही लड़के इम्प्रैस नहीं होते बल्कि वह लड़की में कुछ खूबियां भी ढूढ़ते हैं। आज हम आपको उन खूबियों के बारे में बताएगें जिससे कोई भी लड़का आप पर फिदा हो जाएगा।
1. इंटेलिजेंस
लड़कों को इंटेलिजेंस लड़कियां बहुत पंसद होती हैं। एेसी लड़कियां खूबसूरत भी होती हैं और उन्हें हर विषय की काफी समझ भी होती हैं। उनकी इन बातों पर लड़के फिदा होते है।
2.अच्छी कुकिंग करना
लड़कों को एेसी लड़कियां बहुत पंसद आती हैं जो खूबसूरत दिखने के साथ-साथ खाना भी अच्छा बनाती हो। वैसे भी कहते है कि लड़कों के दिल का रास्ता उनके पेट से होकर गुजरता हैं।
3. म्यूजिक
लड़कों को गाना गाने वाली या गिटार बजाने वाली लड़कियां बहुत पंसद होती है। जैसे कि लड़कियों को पंसद होता है कि लड़का उनके लिए गाना गाए ठीक उसी तरह लड़कों को भी गाना गाने वाली लड़कियां बहुत पसंद होती हैं।
4. सेल्फ डिफेंस
कुछ लोग इस बात को नहीं मानते लेकिन यह सच है कि लड़कों को एेसी लड़कियां बहुत पंसद होती हैं जो अपनी रक्षा खुद करना जानती हो।
5. फ्लैट बेली
यह तो सभी जानते है कि लड़कों को फ्लैट बेली वाली लड़कियां पंसद होती हैं। असल में लड़कियों को भी अपनी पतली कमर ही पंसद होती है।
6. अपनी बात को रखना जानती हो
जो लड़कियां सबके बीच किसी गलत बात का विरोध करती हो और अपनी बात रखती है। एेसी लड़कियां लड़कों को बहुत पंसद होती हैं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website