
ऑस्ट्रिया के एक व्यक्ति ने शनिवार को बर्फ के टुकड़ों से भरे एक बक्से में ढाई घंटे का समय बिताकर अपने ही पिछले रिकॉर्ड को तोड़ दिया। जोसेफ कोएबेरी ने कांच के एक बक्से में कंधे तक भरे बर्फ के टुकड़ों के बीच दो घंटे 30 मिनट और 57 सेकेंड का समय बिताया।
जोसेफ ने कहा कि जमा देने वाले तापमान की ‘‘गलन” बर्दाश्त करने के लिए वह अपना ध्यान सकारात्मक विचारों पर केंद्रित करने का प्रयास कर रहे थे। जोसेफ ने ऑस्ट्रिया के मेल्क शहर में वर्ष 2019 में बनाए अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ दिया। इस बार वह 30 मिनट अधिक समय तक बर्फ के टुकडों वाले बक्से में रहे।
Home / Off- Beat / बर्फ के टुकड़ों से भरे बक्से में ढाई घंटे बिताकर ऑस्ट्रिया के इस व्यक्ति ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website