
लंदन: किसी भी मां-बाप के लिए अपने बच्चे की मौत का गम बुलाना आसान नहीं होता। एेसा ही कुछ इंग्लैंड के वेस्ट यॉर्कशायर में रहने वाले कपल के साथ हुआ। दरअसल केर्लोट जेक्स(21)अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर काफी खुश थीं। लेकिन 20वें हफ्ते में उन्हें पता चला कि गर्भ में पल रहा बच्चा काफी कमजोर है,जिसे सुन कपल काफी नाराश हो गया।
जानकारी मुताबिक, केर्लोट ने एक बेटी को जन्म दिया। जन्म के बाद ही इवलिन को वेंटिलेटर पर रखा गया था। इवलिन का दिमाग पूरी तरह विकसित नहीं हो पाया था।हालांकि, बाद में डॉक्टर्स के समझाने पर कि इवलिन का जिंदा रह पाना नामुमकिन हैं, उन्होंने उसे 4 हफ्ते बाद वेंटिलेटर से हटा लिया।लेकिन डॉक्टर्स से बात करने के बाद उन्होंने बच्ची की बॉडी को अगले 16 दिन अपने पास रखा।
जन्म के कुछ दिनों बाद ही अपनी बेटी की मौत का गम दोनों सह नहीं पाए जिसके चलते उन दोनों ने अपनी मरी हुई बेटी के साथ कुछ दिन बिताने का फैसला किया।डॉक्टर्स ने इवलिन की बॉडी को कडल कोट से कवर किया था। इससे बॉडी सड़ती नहीं है। उन्होंने इवलिन को 4 दिन अपने घर पर रखा, जहां उन्होंने उसे उसी बेड पर सुलाया जो वो उसके लिए लाए थे। मरने के 16 दिन बाद उसका अंतिम संस्कार किया गया।इस दौरान वो उसे अपने गोद में लेकर पार्क तक घुमाने ले जाते थे। दोनों ने इस दौरान इवलिन की बॉडी के साथ कई फोटोज क्लिक करवाए।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website