Thursday , September 10 2026 1:43 PM
Home / Off- Beat / इस फाउंटेन में हर समय निकलती है शराब, फ्री में पीते हैं लोग

इस फाउंटेन में हर समय निकलती है शराब, फ्री में पीते हैं लोग


दुनिया में कई फाउंटेन हैं जो अपनी खूबसूरती के लिए फेमस है लेकिन आज हम आपको एक एेसे फाउंटेन के बारे में बताने जा रहे है जो सबसे अलग है। हम बात कर रहे है इटली के एक एेसे फाउंटेन की जहां से 24 घंटे शराब (रेड वाइन) निकलती है। यहीं नहीं, विजिटर्स इसका फ्री में मजा भी लेते हैं। अपनी इसी खासियत के कारण यह फाउंटेन धीरे-धीरे फेमस हो रहा है।
यह रेड वाइन फाउंटेन रोम के इटालियन शहर अबरुज्जा में बना है। यहां पर आने वाले लोग इस फाउंटेन से किसी भी समय रेड वाइन पी सकते है वो भी फ्री में। इस वाइन फाउंटेन में वाइन की शेप में नल बने हुए है, जिसमें वाइन निकलती है। आपको बता दें कि इससे पहले भी रोम में वाइन फाउंटेंस खोले जा चुके है। इटली में घूमने गए लोग इस फाउंटेन को देखने जरूर जाते हैं। अगर आप भी रेड वाइन पीने के शौकीन है तो एक बार इस फाउंटेन पर जरूर जाएं।