
आम आदमी पार्टी के प्रमुख और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुजरात में पार्टी कार्यकर्ता को एक नंबर से बार बार IB के नाम पर फोन आने का मामला उठाया है। उन्होंने कहा कि अगली बार जब वह गुजरात जाएंगे तो स्वयं IB ऑफिस में जाएंगे। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि गुजरात के किसी भी कार्यकर्ता को अगली बार IB से फोन आए तो उसे सोशल मीडिया पर डाल दें ताकि जनता भी उनसे पूछ सके।
आईबी के फोन कॉल पर केजरीवाल ने उठाया सवाल – अरविंद केजरीवाल ने पार्टी के नेता दुर्गेश पाठक के X पोस्ट को रिपोस्ट किया जिसमें लिखा था, ‘अभी थोड़ी देर पहले गुजरात में काम कर रहे हमारे एक कार्यकर्ता को 9512892492 नंबर से लगातार कॉल आ रहा है। उधर से कह रहे हैं कि वो IB से बोल रहे हैं। आकर verification करवाओ।’ दुर्गेश पाठक ने लिखा, ‘क्या ये सही में IB का नंबर है? अगर हां तो आईबी बताए कि यदि कोई व्यक्ति इस देश के एक राज्य से दूसरे राज्य में काम करने जाता है तो किस कानून के तहत IB में रजिस्ट्रेशन करवाना पड़ता है?’
ये बहुत संगीन मामला हैः केजरीवाल – वहीं अरविंद केजरीवाल ने इस मामले का जिक्र करते हुए कहा, ‘ये बहुत संगीन मामला है। मैंने इस नंबर पे फ़ोन किया। पूछा – “क्या आप IB से बोल रहे हैं?” उसने कहा – “हां”। मैंने कहा – “मैं अरविंद केजरीवाल बोल रहा हूं। आप किस क़ानून में verification कर रहे हो?” उसने फ़ोन काट दिया। उसके बाद से फ़ोन नहीं उठा रहे।
IB ये बताए कि क्या ये उनका नंबर है? – आम आदमी पार्टी के प्रमुख ने कहा, ‘IB ये बताए कि क्या ये उनका नंबर है? IB की तरफ से हमारे कार्यकर्ताओं को ऐसे बहुत फ़ोन आते हैं। आप सब लोग भी इस नंबर पर फ़ोन करके पूछो कि किस क़ानून में एक राज्य से दूसरे राज्य में काम पर जाने वाले नागरिक को IB के पास वेरिफिकेशन करवाना होता है? अगली बार जब मैं गुजरात जाऊंगा तो स्वयं IB ऑफिस में जाकर उनसे पूछूंगा। गुजरात के किसी भी कार्यकर्ता को अगली बार IB से फ़ोन आए तो उसे सोशल मीडिया पर डाल दे ताकि जनता भी उनसे पूछ सके।’
Home / News / ‘ये बहुत संगीन मामला है’ पार्टी कार्यकर्ता को आया फोन तो केजरीवाल बोले- IB ये बताए कि क्या ये उनका नंबर है
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website