Sunday , May 19 2024 11:41 AM
Home / Sports / ये तो सिर्फ झांकी है… मैकगर्क जो कर सकते हैं वो और भी खौफनाक है, गेल का रिकॉर्ड खतरे में

ये तो सिर्फ झांकी है… मैकगर्क जो कर सकते हैं वो और भी खौफनाक है, गेल का रिकॉर्ड खतरे में


दिल्ली कैपिटल्स के लिए 22 साल के जेक फ्रेजर-मैकगर्क ने लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए आईपीएल डेब्यू किया। मैकगर्क को आईपीएल नीलामी में अनसोल्ड रहने के बाद रिप्लेसमेंट खिलाड़ी को रूप में दिल्ली ने अपने साथ जोड़ा था। अपने आईपीएल करियर की दूसरी ही गेंद पर जेक फ्रेजर-मैकगर्क ने छक्के से अपना खाता खोला। उनका दूसरा स्कोरिंग शॉट भी छक्का था। उनका दूसरा छक्का 96 मीटर लंबा था।
क्रुणाल को जड़ दिया हैट्रिक छक्का – युवा विदेशी बल्लेबाजों के लिए भारत में आकर रन बनाना कभी आसान नहीं होता। कई बल्लेबाज यहां आते हैं लेकिन स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ सस्ते में आउट होकर पवेलियन लौट जाते हैं। लेकिन जेक फ्रेजर-मैकगर्क के साथ ऐसा नहीं है। उन्होंने आईपीएल के सबसे कंजूस गेंदबाजों में शामिल क्रुणाल पंड्या की ही खबर ले ली। क्रुणाल के खिलाफ हैट्रिक छक्का जड़ने के साथ ही उन्होंने सिर्फ 31 गेंदों पर डेब्यू मैच में ही फिफ्टी ठोक दी।
इससे कहीं ज्यादा खतरनाक हैं मैकगर्क – जेक फ्रेजर-मैकगर्क ने 35 गेंदों पर 55 रनों की पारी खेली और हर तरफ उनकी चर्चा हो रही है। लेकिन यह तो सिर्फ ट्रेलर है। मैकगर्क इससे कहीं ज्यादा खतरनाक बैटिंग कर सकते हैं। प्रोफेशनल क्रिकेट का सबसे तेज शतक मारने का रिकॉर्ड मैकगर्क के ही नाम है। उन्होंने सिर्फ 29 गेंदों पर ऑस्ट्रेलिया के घरेलू क्रिकेट में शतक ठोका था। उससे पहले सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम था। गेल ने आईपीएल में 30 गेंदों पर सेंचुरी ठोकी थी। अब उनके आईपीएल में आने यह यह रिकॉर्ड भी खतरे में है।
आसान विकेट पर रोकना होगा मुश्किल – लखनऊ की पिच पर गेंदबाजों के लिए भी मदद थी। इसके बाद भी मैकगर्क ने तेजी से रन बनाए। आगे के मैचों में जहां गेंदबाजों के लिए मदद नहीं होगी, वहां यह बल्लेबाज और खतरनाक हो सकता है। 18 लिस्ट एक पारी में उन्होंने 144 की स्ट्राइक रेट से बैटिंग की है। 2 वनडे में 221 की स्ट्राइक रेट से 51 रन बनाए हैं। मैकगर्क को ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट का भविष्य भी माना जाता है।