
दुनियाभर में कई अजीबोगरीब परंपराएं देखने को मिलती हैं, जिनके बारे में जानकर काफी हैरानी होती हैं। आज हम आपको चीन की एक एेसी परंपरा के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां महिलाओं के पैर छोटे कर दिए जाते थे। जी हां, करीब 100 साल पहले यहां महिलाओं का पैर छोटा करने की परंपरा काफी चलती थी लेकिन अब इस पर रोक लग चुकी है।
इस परंपरा को लोटस फीट के नाम से जाना जाता है। इस परंपरा को सोन्ग वंश से लोकप्रियता मिली थी। इस पंरपरा में बच्चियों के पंजे कसकर बांध दिए जाते थे ताकि उनका तेजी से बढ़ना बंद हो जाए। महिलाओं के पैर छोटे रहे इसलिए कई औजार और जूते बनाए गए। इसके अलावा अगर पंजों पर मांस ज्यादा होता था तो उसे काटकर निकाल दिया जाता था। चीन में इसे खूबसूरती की पहचान माना जाता था। वहीं ये परंपरा महिलाओं में कई तरह की अक्षमता का कारण बन गई है।
कई महिलाओं के पैरों में कई तरह की इंफेक्शन हो जाती थी। उस समय जिस लड़की के पैर छोटे नहीं होते थे उसकी शादी होना मुश्किल हो जाती थी।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website