
वैसे तो सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ न कुछ वायरल होता ही रहता है, लेकिन हाल ही 15 फुट का एक रहस्यमयी जीव की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही है जिसको देखकर लोगों के होश उड़ गए। यह मामला ब्रिटिश समुद्र तट का है।
दरअसल ब्रिटिश समुद्र तट पर एक शव पड़ा हुआ मिला जिसके चार पैर थे, जो बहुत ही अजीब लग रहे थे। यह लगभग 15 फीट लंबा था और हर जगह हड्डियां चिपकी हुई थीं, उनमें से लगभग चार फीट लंबी स्टंक भी। वहां खड़े एक शख्स ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि उसके शरीर से एक चीज जुड़ी हुई थी। शायद वो जन्म दे रहा था, तभी उसकी मौत हो गई। विचित्र दिखने वाले प्राणी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर लोगों के लिए पहेली बनी हुई है। हालांकि इस जीव की अभी तक पहचान नहीं हुई है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website