Tuesday , July 1 2025 11:36 AM
Home / Off- Beat / प्यार के लिए इस राजकुमारी ने ठुकरा दिया महलों का ऐशो-आराम

प्यार के लिए इस राजकुमारी ने ठुकरा दिया महलों का ऐशो-आराम


टोक्यो। जापान की राजकुमारी जिनसे विवाह करना चाहती हैं, वह पेशे से कानूनी सहायक 25 वर्षीय केई कोमुरो हैं। केई कोमुरो के लिए ही जापान की राजकुमारी ने अपना राजस्वी पद ठुकरा दिया है। राजकुमारी ने यह केवल अपना प्यार पाने के लिए किया है।
जापान के कानून के अनुसार…
आम नागरिक से विवाह करने पर राजकुमारी को शाही परिवार छोड़ना होगा। हालांकि राजघराने से जुड़ी इंपीरियल एजेंसी ने मंगलवार को इन खबरों की पुष्टि करने से इनकार कर दिया। जापान की रॉयल फैमिली का नियम है कि परिवार का कोई भी मेंबर आम व्यक्ति से रिलेशन नहीं बना सकता।

दोनों की मुलाकात 5 साल पहले हुई थी…
राजकुमारी काको का दिल जीतने वाले कोमूरो टोक्यो के इंटरनेशनल क्रिश्चियन यूनिवर्सिटी के छात्र थे, जहां से 25 वर्षीय काको ने भी ग्रेजुएशन पूरा किया है। बताया जा रहा है कि दोनों की मुलाकात पांच साल पहले टोक्यो के शिबुआ में एक रेस्टोरेंट में हुई थी।
जापान के राजघराने के नियमानुसार…
जापान के राजघराने के नियमानुसार अगर शाही परिवार का कोई सदस्य किसी आम आदमी से शादी करता है तो उसे राजघराना छोड़ना होता है। वर्तमान समय में जापान की राजकुमारी टोक्‍यो यूनिवर्सिटी से रिसर्च कर रही हैं।