Saturday , July 27 2024 2:28 PM
Home / Lifestyle / महिलाओं की वो 4 आदतें, जिससे पुरुष हो जाते हैं परेशान

महिलाओं की वो 4 आदतें, जिससे पुरुष हो जाते हैं परेशान


कई बार महिलाएं छोटी सी बात को बड़ा बना देती हैं, जिससे उनका पार्टनर बेहद परेशान हो जाता है और निराश महसूस करता है। ऐसा अक्सर देखने को मिलता है कि महिलाएं उन चीजों को लेकर बहुत सोच-विचार करने लगती हैं, जो वास्तव में बहुद मायने नहीं रखतीं। ऐसे में आपके पति या बॉयफ्रेंड का गुस्सा और इरिटेट होना आम बात है। एक पार्टनर केवल यही चाहता है कि उनकी पत्नी कुछ चीजों को बहुत सीरियस न ले और थोड़ी देर के लिए सबकुछ छोड़ दें। हालांकि ऐसा कर पाना महिलाओं के लिए बेहद मुश्किल हो जाता है। हम आपको यहां कुछ ऐसी बातें बताने जा रहे हैं, जिन्हें लेकर वे थोड़ा बदलाव कर सकती हैं। जिससे उनके और पति के बीच स्ट्रॉन्ग बॉन्ड बना रहेगा। (फोटोज साभार – istock)
हद से ज्यादा सोचना – महिलाएं बहुत सारी चीजें अपने मन में खुद से ही सोच लेती हैं और उसके कारण अपने पति को ताना मारने में भी पीछे नहीं रहती। हालांकि हर बार आप सही हों, ऐसा नहीं हो सकता। लेकिन आपके कारण पति जरूर चिड़चिड़ापन महसूस करने लगते हैं। वहीं अगर गलती से पार्टनर कुछ भूल जाए, तो महिलाएं अक्सर ही उसे तुरंत ही ताना माना लग जाती हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि जानकर इसे नहीं किया गया है, जबकि ऐसा नहीं होता है।
जोक्स पर मान जाती हैं बुरा – लड़के अपने दोस्तों के साथ जमकर मजाक करते हैं और खूब एक-दूसरे पर हंसते भी हैं। लेकिन आपकी पत्नी इस बात से परेशान हो सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि महिलाएं ज्यादातर मजाक में अपना अपमान नहीं सुन पाती हैं। वे इसे सीरियसली ले लेती हैं और नाराज हो जाती हैं। जबकि हस्बैंड्स चाहते हैं कि उनकी वाइफ जोक्स क्रैक करे और फन लविंग हो।
पति की जब हो फीमेल फ्रेंड – एक महिला तब असुरक्षित महसूस करने लगती हैं, जब उसका पति उसके सामने ही अपनी फीमेल फ्रेंड की बार-बार तारीफ करे। ये देखते ही वह असुरक्षा की भावना से घर जाती है औऱ पति को खरी खोटी सुना बैठती है। हालांकि ऐसा भी हो सकता है कि दूसरी महिला सिर्फ आपके पति की अच्छी फ्रेंड हो और वे उनके बारे में आपको बता रहे हों।
प्राइवेट पर्सन होना बन जाता है बड़ा मुद्दा – इन दिनों सोशल मीडिया का जमाना है, जिसमें महिलाएं खूब आगे रहती हैं। वह सबसे पहले अपने पति के साथ पोस्ट शेयर करती हैं। ऐसे में रिजर्व रहने वाले पुरुषों को उनका ये बिहेवियर भारी पड़ जाता है क्योंकि पत्नियां चाहती हैं कि उनका पति भी सामने से बढ़-चढ़कर सबके सामने प्यार दिखाए। अगर ऐसा नहीं होता है कि कुछ महिलाएं इसका बड़ा मुद्दा भी बना लेती हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार ज्यादातर पुरुष प्यार को जताने में माहिर नहीं होते हैं, लेकिन महिलाएं इस बात से असुरक्षित महसूस करने लगती हैं।