
सुडान में सेना के खिलाफ प्रदर्शन दौरान 7 लोगों की मौत हो गई। लोकतंत्र की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों के शिविरों पर सैन्य शासकों के जानलेवा हमलों के बाद रविवार को हजारों की संख्या में लोग सड़कों पर उतरे और राष्ट्रपति भवन की ओर मार्च किया। हालांकि इस दौरान विभिन्न कारणों से सात प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई।
सरकारी समाचार एजेंसी ‘SUNA’ ने स्वास्थ्य मंत्रालय के एक अधिकारी के हवाले से बताया कि हालांकि लोगों की पहचान या फिर उनके मारे जाने की वजह नहीं बताई गई है। उसके अनुसार, 181 अन्य घायल भी हुए हैं जिनमें 27 लोगों को गोलियां लगी हैं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website