
मुंबई: फैशन मैगज़ीन वोग नेहाल ही में तीन शानदार कवर शूट्स रिलीज़ किए हैं। कवर शूट की इस तस्वीर में बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख ख़ान बीच में खड़े हुए हैं। तो उनके दाए तरफ भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज खड़ी हैं तो वहीं बाई तरफ सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी खड़ी हैं। मिताली की इंस्टा टाइमलाइन से ली गई इस तस्वीर की तारीफ में मिताली ने काफी कुछ लिखा है।
वहीं इस तस्वीर में आप फेमस सेलिब्रिटीज़ के बीच में प्रियंका चोपड़ा को देख सकते हैं। इस बॉलीवुड अदाकारा ने अमेरिका में अपनी एक्टिंग और हुस्न से धमाल मचा रखा है।
तीसरे कवर पेज पर आप बायें से दायें- बॉलीवुड अदाकार अक्षय कुमार की अदाकारा पत्नी ट्विंकल खन्ना, फिल्म नीरजा के लिए नेशनल अवॉर्ड जीतने वाली अदाकारा सोनम कपूर, फिलौरी की अदाकारा अनुष्का शर्मा और दिग्गज फिल्ममेकर करण जौहर को देख सकते हैं।
Home / Entertainment / Bollywood / वोग ने के कवर पेज पर तीन पॉवर लोडेड तस्वीरें, SRK से लेकर नीता तक का दिखा उम्दा अंदाज़
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website