
चीन ने नेपाल की नई बालेन शाह सरकार को तिब्बत और ताइवान को लेकर कड़ी चेतावनी दी है। नेपाल में चीन के राजदूत झांग माओमिंग ने सोमवार को गृह मंत्री सुदान गुरुंग के साथ बातचीत करते हुए अल्टीमेटम दिया है। काठमांडू पोस्ट की रिपोर्ट के मुतबिक इस दौरान चीनी राजदूत ने नेपाल सरकार को तिब्बत के मामलों से दूर रहने की चेतावनी दी है। माना जा रहा है कि बालेन शाह की सरकार, जिसने अभी दो महीने पहले ही नेपाल की जिम्मेदारी संभाली है, चीन उसपर दबाव बनाना चाहता है। चीन ने चेतावनी देते हुए कहा है कि नेपाल बीजिंग विरोधी विदेशी हितों का मंच ना बने।
काठमांडू पोस्ट ने बैठक में मौजूद दो अधिकारियों के हवाले से बताया है कि चीनी राजदूत ने नेपाल में तिब्बती शरणार्थियों के पंजीकरण की स्थिति समेत कई मुद्दे उठाए और उन गतिविधियों की ओर इशारा किय जिन्हें उन्होंने नेपाली धरती पर तिब्बतियों की तरफ से जारी “अलगाववादी” गतिविधियां बताया। अधिकारियों में से एक ने कहा “उन्होंने गुरुंग का ध्यान काठमांडू में ताइवान से जुड़ी गतिविधियों की खबरों की ओर भी दिलाया और पिछले महीने राजधानी में हुए एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का जिक्र किया जहां कुछ समय के लिए ताइवानी झंडा फहराया गया था।”
Home / News / भारत में तिब्बती कार्यक्रम, ताइवान को लेकर चीन ने नेपाल को दी चेतावनी, राजदूत ने बालेन शाह सरकार को धमकाया
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website