Saturday , April 25 2026 1:40 PM
Home / News / ट्रंप ने दूसरी बार प्रेस के सामने अकेले संभाला मोर्चा, US मीडिया के खिलाफ निकाली भड़ास

ट्रंप ने दूसरी बार प्रेस के सामने अकेले संभाला मोर्चा, US मीडिया के खिलाफ निकाली भड़ास


ला मालबयी (कनाडा): कनाडा में जी-7 सम्मेलन में भाग लेने आए अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सत्ता संभालने के बाद 10 जून को दूसरी बार एकल संवाददाता सम्मेलन आयोजित कर पत्रकारों के सवालों का सामना किया । ट्रंप ने इस संवाददाता सम्मेलन के दौरान इच्छा जताई कि देशों के बीच सामानों के मुक्त आयात – निर्यात के लिए सभी बाधाएं हटाई जाएं।

वह सिंगापुर में उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन के साथ होने वाली अपनी प्रस्तावित शिखर वार्ता को लेकर भी आशान्वित । इसके अलावा ट्रंप ने अमरीकी प्रेस को बार-बार फटकार लगाने के अपने रवैये का बचाव करते हुए बताया कि वह ऐसा क्यों करते हैं। व्हाइट हाउस को कवर करने वाले एक संवाददाता ने ट्रंप से पूछा, “मैं जानना चाहूंगा कि आप ऐसा क्यों करते हैं।”

इस पर ट्रंप ने कहा, “क्योंकि अमरीकी प्रेस निष्पक्ष नहीं है. ज्यादातर ऐसे हैं लेकिन सभी ऐसे नहीं है। आपके पेशे में कुछ लोग हैं जो अमरीका के साथ हैं, अमरीका में है, मरीकी नागरिक हैं और वह संवाददाता है। ये कुछ बेहद शानदार लोग हैं जिन्हें मैं जानता हूं लेकिन प्रेस में कुछ ऐसे लोग हैं जो अविश्वसनीय रूप से निष्पक्ष नहीं हैं। वह सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग भी नहीं करते हैं।”