Thursday , May 14 2026 10:04 PM
Home / News / ईरान पर बमों-मिसाइलों की बारिश करेंगे, अमेरिका की तेहरान में तबाही मचाने की धमकी, ट्रंप का बड़ा बयान

ईरान पर बमों-मिसाइलों की बारिश करेंगे, अमेरिका की तेहरान में तबाही मचाने की धमकी, ट्रंप का बड़ा बयान


अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके प्रशासन ने ईरान पर हमले तेज करने की धमकी दी है। तेहरान की सत्ता को कमजोर करने और मजूदा व्यवस्था को खत्म करने की बात अमेरिकी अधिकारियों ने कही है। ट्रंप प्रशासन शनिवार से ईरान के खिलाफ अपने कैंपेन में सफलता का दावा कर रहे है। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उनकी आर्मी ने ईरान में बेहद शानदार काम किया है और आने वाले दिनों में ये सफलता और बढ़ेगी। वहीं वाइट हाउस की ओर से तेहरान में भारी तबाही करने की बात कही गई है।
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ युद्ध में अमेरिकी सेना बढ़त बना रही है और तेहरान तेजी से कमजोर हो रहा है। ट्रंप ने कहा कि हमारे पास दुनिया की सबसे बड़ी मिलिट्री है, जिसने युद्ध शुरू होने के एक हफ्ते से भी कम समय में काफी कुछ हासिल किया है। ट्रंप ने एक सवाल के जवाब में ईरान से लड़ाई में अमेरिकी मिलिट्री को 10 के स्केल पर 15 रेटिंग दी।
ईरान की मिसाइले खत्म हो रहीं: ट्रंप – डोनाल्ड ट्रंप ने आगे कहा कि ईरान की कोशिश परमाणु हासिल करने की थी। ओबामा ने उनके साथ ऐसी डील की, जिसमें उनको परमाणु हथियार हासिल करने का रास्ता मिल गया था। हमने इसे खत्म करने के लिए अभियान चलाया है। ईरान की ओर से मिसाइलें दागी गई हैं लेकिन उनकी मिसाइलें तेजी से खत्म हो रही हैं। वह कमजोर हो रहे हैं।
अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा है कि ईरानी नेता ऊपर देख रहे हैं कि कैसे अमेरिका और इजरायल की एयरफोर्स चीजों को कंट्रोल कर रही है। उन्होंने कहा कि ईरान के ऊपर अमेरिकी जेट आसमान को कंट्रोल कर रहे हैं और अपने टारगेट चुन रहे हैं। वे पूरे दिन आसमान से मौत और तबाही बरसा रहे हैं।
ईरान पर मिसाइलों की बारिश होगी – वाइट हाउस की प्रवक्ता कैरोलिन लेविट ने बुधवार को कहा कि अगले कुछ घंटों में हम आसमान पर दबदबा बना लेंगे। इसका मतलब होगा कि अमेरिकी मिलिट्री ईरान पर मिसाइलों की बारिश करेगी ताकि उन खास टारगेट को निशाना बनाया जा सके, जिन्हें हमारे डिपार्टमेंट ऑफ वॉर ने खत्म करने के लिए जरूरी माना है।
अमेरिका और इजरायल ने 28 फरवरी से ईरान में हमले शुरू किए हैं। इसके बाद से अमेरिका और इजरायल की ओर से लगातार आक्रामक बयानबाजी हो रही है और तेहरान में सत्ता और सुरक्षा ढांचे को पूरी तरह से नष्ट करने का दावा दोनों देश कर रहे हैं। ईरान में 1,000 से ज्यादा मौतें अब तक इन हमलों में हो चुकी हैं।