
ईरान के लगातार हमलों के बीच अमेरिकी नौसेना के दो विध्वंसक जहाजों ने होर्मुज जलडमरूमध्य को पार किया है। अमेरिकी रक्षा अधिकारियों के हवाले से CBS न्यूज ने बताया कि दोनों विध्वंसक (Destroyers) फारस की खाड़ी में पहुंच गए हैं। अधिकारियों के अनुसार, अमेरिकी विध्वसंक USS ट्रक्सटन और USS Mason ने ईरानी हमलों की बौछार का सामना करते हुए फारस की खाड़ी में प्रवेश किया। इस दौरान उन्हें कई समन्वित खतरों का सामना करना पड़ा।
ईरान ने मिसाइल और ड्रोन दागे – रिपोर्ट के अनुसार, ईरान ने अमेरिकी जहाजों के खिलाफ छोटी नावें, मिसाइलें और ड्रोन लॉन्च किए। अधिकारियों ने इसे हमलों की बौछार (sustained barrage) बताया और कहा कि हमलों की तीव्रता के बावजूद, अमेरिकी जहाजों में से किसी को भी कोई नुकसान नहीं पहुंचा।
अधिकारियों ने बताया कि अमेरिकी सैन्य जहाजों को अपाचे हेलीकॉप्टरों और दूसरे विमानों का सहयोग मिला, जिसके चलते आने वाले हर खतरे को रोक दिया गया या विफल कर दिया गया। अमेरिकी सैन्य जहाज ट्रंप की रविवार को उस घोषणा के बाद से गुजरे हैं, जिसमें उन्होंने कहा था कि अमेरिका होर्मुज जलडमरूमध्य में फंसे जहाजों को निकालने में मदद करेगा। अमेरिका के साथ फरवरी में युद्ध शुरू होने के बाद से ही ईरान ने इस जलडमरूमध्य में आवागमन को नियंत्रित कर रखा है।
फारस की खाड़ी में फंसे सैकड़ों जहाज – होर्मुज में आवाजाही पर ईरान की रोक के बाद सैकड़ों पेट्रोलियम टैंकर और दूसरे जहाज मार्च की शुरुआत से फारस की खाड़ी में फंसे हुए हैं। होर्मुज जलडमरूमध्य से होकर दुनिया का 20 फीसदी तेल व्यापार गुजरता है। इस रोक से वैश्विक तेल की कीमतें तेजी से बढ़ गई हैं।
Home / News / अमेरिकी नेवी के 2 विध्वंसक जहाजों ने होर्मुज किया पार, ईरानी मिसाइल और ड्रोन हमलों की बौछार नाकाम, फारस की खाड़ी पहुंचे
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website