Sunday , April 26 2026 6:01 PM
Home / News / यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की कोरोना से संक्रमित

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की कोरोना से संक्रमित


यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने स्वयं यह जानकारी दी।
वोलोदिमिर ने सोमवार को ट्वीट कर कहा,’ऐसा कोई भी भाग्यशाली व्यक्ति नहीं हैं जिसके लिए कोरोना संक्रमण खतरा पैदा नहीं करता हो। सभी उपायों के बावजूद मैं कोरोना वायरस से संक्रमित हो गया हूं। फिलहाल मुझे ठीक लग रहा है और बहुत सारे विटामिन ले रहा हूं। मैंने खुद को सबसे अलग कर लिया है लेकिन काम कर रहा हूं। जिस तरह अधिकांश लोग कोरोना वायरस को मात दे रहे है, मैं भी उनकी तरह इस बीमारी को पार करूंगा। सब ठीक हो जाएगा।’
कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने से पहले दिन में वोलोदिमिर ने कोरोना के प्रसार और रोकथाम को लेकर स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मंत्रियों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों के मंत्रिमंडल के प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक भी की थी।