Saturday , September 19 2026 10:19 AM
Home / News / कोरोना वायरस के आगे अमेरिका पस्त, एक दिन में सबसे अधिक 1480 लोगों की मौत

कोरोना वायरस के आगे अमेरिका पस्त, एक दिन में सबसे अधिक 1480 लोगों की मौत


दुनिया का सबसे ताकतवर देश अमेरिका कोरोना वायरस के आगे पस्त होता दिखाई दे रहा है। शुक्रवार को सबसे अधिक 1480 लोगों की मौत हो गई है। इससे एक दिन पहले अमेरिका में 24 घंटे में 1169 लोगों की मौत हो चुकी है।
आपको बताते जाए कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कोविड-19 संक्रमण की जांच रिपोर्ट में दूसरी बार नेगेटिव पाए गए हैं। व्हाइट हाउस ने इस बात की घोषणा की। व्हाइट हाउस के चिकित्सक शॉन कॉनले ने कहा कि दिन में पहले एक नई रैपिड प्वाइंट ऑफ केयर टेस्ट कैपेबिलिटी के साथ राष्ट्रपति ट्रंप की वायरस संक्रमण संबंधी जांच की गई, जिसमें उनके संक्रमित नहीं होने की पुष्टि हुई।
कॉनले ने बताया कि राष्ट्रपति (डोनाल्ड ट्रंप) की टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आई है। वह स्वस्थ हैं और उनमें संक्रमण के कोई लक्ष्ण नहीं हैं। उनके नमूने लेने में एक मिनट लगा और 15 मिनट में जांच रिपोर्ट सामने आ गई।