Wednesday , September 23 2026 2:59 PM
Home / News / पुतिन के साथ बैठक करने जिनेवा पहुंचे अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन

पुतिन के साथ बैठक करने जिनेवा पहुंचे अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन


अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन अपने रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन के साथ उच्च स्तरीय बैठक करने के लिए मंगलवार को जिनेवा पहुंचे। इस बहुप्रतीक्षित बैठक से पहले बाइडेन ने अपने यूरोपीय सहयोगियों के साथ विश्वास बहाली को लेकर बैठकें की हैं।
हाल के दिनों में ब्रिटेन में दुनिया के सात प्रमुख देशों के समूह जी-7 और ब्रसेल्स में नाटो के सहयोगियों के साथ शिखर सम्मेलन के बाद बाइडेन ने यूरोपीय संघ के नेताओं के साथ भी बैठकें की थीं और इस दौरान उन्होंने चीन एवं रूस को लेकर चिंता जाहिर की थी।
बाइडेन और पुतिन के बीच बुधवार को बैठक होगी। बैठक के दौरान बाइडेन अमेरिकी चुनाव में कथित रूसी साइबर हमले समेत मानवाधिकार के मुद्दों को उठा सकते हैं। साथ ही वह दोनों देशों के बीच सहयोग वाले क्षेत्रों पर भी चर्चा कर सकते हैं।