Tuesday , September 29 2026 11:53 AM
Home / Sports / उसैन बोल्ट ने खेला पहला फुटबॉल मैच, टीम हारी

उसैन बोल्ट ने खेला पहला फुटबॉल मैच, टीम हारी


जमायका के स्प्रिंट किंग उसैन बोल्ट ने आखिरकार पहला फुटबॉल मैच खेला। एक चैरिटी इवेंट के तहत नॉर्वेजियन साइड की ओर से खेल रहे बोल्ट करीब 20 मिनट तक मैदान में रहे। इस दौरान उन्होंने 9.58 नंबर वाली टी-शर्ट पहनी हुई थी। बता दें कि 100 मीटर दौड़ में बोल्ट के नाम पर 9.58 सैकेंड का विश्व रिकॉर्ड है। वह रिटायरमैंट के बाद से ही कहते आ रहे हैं कि वह फुटबॉल में अपना करियर बनाना चाहते हैं। इस बाबत उनकी दो-तीन क्लबों से बात भी हुई थी। लेकिन बीच में समय कुछ ऐसा भी आया जब किसी भी क्लब ने उन्हें अपनी टीम में रखने से इंकार कर दिया था। ऐसे में चैरिटी मैच खेलना ही उनके लिए एकमात्र चारा बचा था।
बहरहाल, ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले गए मैच दौरान बोल्ट का प्रदर्शन भी अच्छा नहीं रहा। वह मैच दौरान ज्यादातर समय बैंच पर ही बैठे रहे। लेकिन जब उन्हें मौका मिला तब उनकी टीम 1-0 से पीछे चल रही थी। 31 साल के बोल्ट इसके बाद भी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए।