Sunday , April 26 2026 4:36 AM
Home / News / उइगर मुस्लिम: चीन को दंडित करने वाले विधेयक पर डोनाल्‍ड ट्रंप ने किए हस्ताक्षर

उइगर मुस्लिम: चीन को दंडित करने वाले विधेयक पर डोनाल्‍ड ट्रंप ने किए हस्ताक्षर


शाबाश ट्रंप ,जिन उइगर मुस्लिमो पर चीन के अत्याचारो पर मौन पाकिस्तान ,भारत के तथाकथित धर्मनिरपेक्ष और कट्टरपंथि पार्टीयो के मौन के बावजूर चीन के खिलाफ प्रस्ताव पास कर भारत को अप्रत…+
इस अमेरिकी विधेयक में पश्चिमी शिनजियांग क्षेत्र में उइगरों और अन्य जातीय समूह के लोगों की बड़े पैमाने पर निगरानी और उन्हें हिरासत में लेने वाले चीन के अधिकारियों पर प्रतिबंध की बात भी शामिल हैं। चीन में एक लाख से अधिक लोगों को बदतर हालात में शिविरों में हिरासत में रखने के खिलाफ और उसे दंडित करने के लिए किसी भी देश द्वारा उठाया गया यह एक बड़ा कदम है।
अमेरिका के इस कदम के बाद चीन के साथ पहले से खराब चल रहे उसके संबंधों के और तनावपूर्ण होने की आशंका है। कांग्रेस ने विधेयक पारित कर दिया और बुधवार को ट्रंप ने भी इस पर हस्ताक्षर कर दिए। ट्रंप ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि 2020 उइगर मानवाधिकार नीति अधिनियम ‘मानवाधिकारों के उल्लंघन के अपराधियों’ को जवाबदेह ठहराएगा।
उइगरों के अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे वकील नुरी टर्केल ने सोशल मीडिया पर राष्ट्रपति का शुक्रिया अदा करते हुए लिखा, ‘यह अमेरिका और उइगर लोगों के लिए एक महान दिन है।’चीन का मानना है कि उइगर मुस्लिम चीन के लिए खतरा हैं। चीन ने इनपर दाढ़ी बढ़ाने और नकाब पहनने के कारण भी ऐक्शन लिया है और उन्हें अज्ञात जगह पर हिरासत में भेज दिया गया है। हालिया जानकारी में उइगर मुसलमानों को ऐसे कारणों से भी हिरासत में लिया गया है जो उनके रोजमर्रा का काम है। खास बात ये है कि चीन इस मसले पर टिप्पणी तक से बचता रहा है।