Sunday , September 6 2026 8:59 PM
Home / Sports / विराट कोहली हैं तैयार, एशिया कप में होगा आर या पार

विराट कोहली हैं तैयार, एशिया कप में होगा आर या पार


भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli vs Pakistan) मैदान पर लौटने के लिए बेकरार हैं। 28 अगस्त से शुरू हो रहे एशिया कप (Asia Cup 2022) के लिए उन्होंने ट्रेनिंग शुरू कर दी है। इंग्लैंड टूर के बाद वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे दौरे पर उन्हें आराम दिया गया था। अब आउट ऑफ फॉर्म चल रहे कोहली से एशिया कप में टीम इंडिया को बड़ी उम्मीदें होंगी। टूर्नामेंट के दूसरे ही दिन भारत की भिड़ंत पाकिस्तान से होनी है। चिर प्रतिद्वंद्वी पड़ोसी टीम के खिलाफ किंग कोहली के आंकड़े भी जबरदस्त हैं।
100वां टी-20 खेलने वाले दूसरे भारतीय होंगे – आईपीएल के बाद खेले गए पिछले पांच मैच में उनके बल्ले से सिर्फ 76 रन निकले हैं, जिसमें एक टेस्ट, दो टी-20 और दो वनडे हैं। वर्ल्ड टी-20 में भारत-पाकिस्तान दोनों अपना पहला मैच एक-दूसरे के खिलाफ खेलेंगे। यह कोहली का 100वां टी-20 इंटरनेशनल होगा। भारतीय रनमशीन के लिए फॉर्म में लौटने का इससे बड़ा मौका नहीं होगा।
पाकिस्तान के खिलाफ चलता है विराट का बल्ला – विराट कोहली, पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 इंटरनेशनल में 200 से ज्यादा रन बनाने वाले एकमात्र भारतीय बल्लेबाज हैं। साथ ही कोहली एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ 2 मैन ऑफ द मैच पुरस्कार जीतने वाले एकमात्र भारतीय भी हैं। कोहली ने 311 रन बनाए हैं। दूसरे नंबर पर खड़े युवराज सिंह के नाम 155 रन हैं। तीसरे नंबर पर गौतम गंभीर का नाम आता है, उनके खाते में 139 रन है।