
ब्रिटेन के सांसद प्रधानमंत्री थेरेसा मे के ब्रेक्जिट समझौते पर 15 जनवरी को वोट डालेंगे। उनके कार्यालय ने उन अटकलों के बीच गत मंगलवार को यह जानकारी दी थी कि अगर समझौता खारिज किया जाता है तो ब्रिटेन यूरोपीय संघ से अलग होने के लिए और समय मांग सकता है।
मे ने पुष्टि की कि हाउस ऑफ कॉमन्स अगले सप्ताह समझौते पर अपना फैसला देगा। उन्होंने हार पक्की देख मतदान को टाल दिया था लेकिन वह अब भी सांसदों और अपनी कंजर्वेटिव पार्टी को ब्रेक्जिट समझौते का समर्थन करने के लिए राजी करने की कोशिश कर रही हैं। इससे यह आशंका पैदा हो गई है कि ब्रिटेन बिना किसी समझौते के 29 मार्च को यूरोपीय संघ से अलग हो सकता है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website