Tuesday , September 29 2026 11:53 AM
Home / Sports / वेस्टइंडीज बोर्ड की आर्थिक स्थिति बेहद खराब, क्रिकेटरों को जनवरी से मैच फीस नहीं मिली

वेस्टइंडीज बोर्ड की आर्थिक स्थिति बेहद खराब, क्रिकेटरों को जनवरी से मैच फीस नहीं मिली


किंग्सटन. वेस्टइंडीज का क्रिकेट बोर्ड आर्थिक संकट से जूझ रहा है। क्रिकेट वेस्टइंडीज ने (सीडब्ल्यूआई) ने अपने खिलाड़ियों को जनवरी से उनकी मैच फीस नहीं दी है। भुगतान में देरी का कारण नकदी संकट माना जा रहा है। वेस्टइंडीज बोर्ड की आर्थिक स्थिति पहले ही अच्छी नहीं थी। अब कोविड-19 महामारी आने के बाद उसकी मुसीबतें और बढ़ गई हैं। इंटरनेशनल पुरुष खिलाड़ियों की 11 और महिला खिलाड़ियों की 4 मैच की फीस बकाया है। सबसे ज्यादा नुकसान घरेलू खिलाड़ियों का हो रहा है।

वेस्टइंडीज ने जनवरी में आयरलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज खेली थी और फरवरी-मार्च में श्रीलंका का दौरा किया था। वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड जनवरी से मैच फीस नहीं दे पाया, जबकि सामान्य परिस्थितियों में फरवरी 2020 के अंत तक यह भुगतान हो जाना था।

घरेलू खिलाड़ियों को सबसे ज्यादा नुकसान
पुरुष खिलाड़ियों को आयरलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज (3 वनडे और 3 टी-20) और श्रीलंका का दौरा (3 वनडे और 3 टी-20) की मैच फीस नहीं मिली है, जबकि अंतर्राष्ट्रीय महिला टीम को ऑस्ट्रेलिया में फरवरी-मार्च में खेले गए टी-20 विश्व कप में अपने खेले 4 मैचों की मैच फीस नहीं मिली है। वहीं, सबसे ज्यादा नुकसान झेल रहे घरेलू खिलाड़ियों को 2020 वेस्टइंडीज चैम्पियनशिप के लिए उनकी मैच फीस के ज्यादातर हिस्से का भुगतान नहीं हुआ है।