
संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम (डब्ल्यूएफपी) ने मंगलवार को चेतावनी दी कि दुनियाभर में करीब 4.10 करोड़ लोग भुखमरी का शिकार हो सकते हैं। डब्ल्यूएफपी ने कहा कि चार देशों – इथियोपिया, मेडागास्कर, दक्षिण सूडान और यमन पहले से ही अकाल का सामना कर रहे हैं, जिससे 5,84,000 लोग प्रभावित हुए हैं।
डब्ल्यूएफपी के हालिया विश्लेषणों से पता चलता है कि दुनिया के 43 देशों में 4.10 करोड़ भुखमरी के कगार पर हैं और जरा सा झटका उन्हें दलदल में धकेल देगा। डब्ल्यूएफपी ने बताया कि 2019 में अकाल जैसी स्थिति का सामना करने वाले लोगों की संख्या 2.7 करोड़ थी।
डब्ल्यूएफपी ने कहा है कि इस साल भुखमरी में वृद्धि आवश्यक खाद्य पदार्थों की बढ़ती कीमतों, पहले से मौजूद संघर्ष, जलवायु परिवर्तन और आर्थिक संकट की वजह से हुई है। डब्ल्यूएफपी ने बताया कि यदि वह 2021 के लिए जरूरी छह अरब डॉलर का संग्रह करने में सफल हो जाता है, तो उसके पास जीवन रक्षक सहायता के साथ अकाल के जोखिम सामना कर रहे लोगों तक पहुंचने की विशेषज्ञता है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website