
अमेरिका के बंदरगाहों पर जहाजों की लंबी-लंबी कतारें लगी हुई हैं। ये जहाज बंदरगाह पर माल उतारे जाने का इंतजार कर रहे हैं। जहाजों से माल न उतरने के काऱण अमेरिका में कई चीजों की कमी होने का खतरा पैदा हो गया है। अमेरिका अपनी घरेलू जरूरतों को पूरा करने के लिए बड़ी संख्या में आयात करता है।
अमेरिका के सभी प्रमुख बंदरगाहों पर जहाजों की लंबी-लंबी लाइनें लगी हुई हैं। ये जहाज बंदरगाह पर सामान उतारे जाने का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, उनका यह इंतजार लगातार लंबा होता जा रहा है। दरअसल, पिछले तीन दिनों से अमेरिका के डॉकवर्कस (बंदरगाह पर काम करने वाले कर्मचारी) हड़ताल पर हैं। इसे अमेरिका में पिछले 50 वर्षों में डॉकवर्कर्स की सबसे बड़ी हड़ताल बताया जा रहा है। इस हड़ताल के कारण बंदरगाहों पर माल उतरना बंद हो गया है और केले से लेकर ऑटो पार्ट्स तक हर चीज की कमी का खतरा पैदा हो गया है।
व्हाइट हाउस एक्शन में – इंटरनेशनल लॉन्गशोरमेन एसोसिएशन और नियोक्ताओं (मालिकों) के बीच कोई बातचीत नहीं हो सकी है। हालांकि, व्हाइट हाउस के दबाव के बाद बंदरगाह मालिकों ने बुधवार को देर से संकेत दिया कि वे नई बातचीत के लिए तैयार हैं। ये कर्मचारी अपने वेतन में बढ़ोत्तरी की मांग को लेकर हड़ताल पर हैं। एवरस्ट्रीम एनालिटिक्स के अनुसार, कम से कम 45 कंटेनर जहाज बंदरगाहों पर फंसे हुए हैं।
हड़ताल के कारण जहाजों की लगी लाइन – इस हड़ताल के कारण, पूर्वी तट और खाड़ी तट बंदरगाहों पर जहाजों की भारी भीड़ देखी गई है। रविवार को हड़ताल शुरू होने से पहले सिर्फ तीन कंटेनर शिप ही माल उतारे जाने का इंतजार कर रहे थे। एवरस्ट्रीम की जेना सैंटोरो ने कहा, “ऐसा लगता है कि कई लोगों ने हड़ताल की कार्रवाई के त्वरित समाधान की उम्मीद में, इसे टालने का सक्रिय निर्णय लेने के बजाय, प्रतीक्षा करने का निर्णय लिया है।” उन्होंने कहा कि इस हफ्ते के अंत तक फंसे हुए जहाजों की संख्या दो गुनी हो सकती है।
अमेरिका में जरूरी सामानों की हो सकती है कमी – उन्होंने बताया कि ऐसे ही जहाजों की संख्या बढ़ती रही तो इस भीड़ को कम करने में महीने का समय लग सकता है। एक विकल्प यह भी है कि पूर्वी तट पर खड़े जहाजों को अमेरिका के पश्चिमी तट के बंदरगाहों की ओर जाना होगा। इसके लिए संभवत पनामा नहर का उपयोग करना होगा, जिससे हजारों मील की यात्रा लागत और बढ़ जाएगी और डिलीवरी के समय में भी इजाफा होगा।
डॉकवर्कर्स ने क्यों किया हड़ताल – यूनाइटेड स्टेट्स मैरीटाइम अलायंस (USMX) नियोक्ता समूह के साथ एक नए छह साल के अनुबंध के लिए वार्ता विफल होने के बाद, इंटरनेशनल लॉन्गशोरमेन एसोसिएशन ने मंगलवार को हड़ताल शुरू कर दी। इसमें मेन से टेक्सास तक 45,000 बंदरगाह कर्मचारी शामिल हैं। इंटरनेशनल लॉन्गशोरमेन एसोसिएशन बंदरगाहों को ऑटोमेटिक बनाने की परियोजनाओं को रोकने और वेतन वृद्धि की मांग कर रहा है।
Home / News / अमेरिकी बंदरगाहों पर जहाजों की यह लाइन कैसी है, भीड़ देखकर बाइडन प्रशासन के हाथ-पैर फूले
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website