Wednesday , April 29 2026 12:23 AM
Home / News / अंतरिक्ष से कैसा दिखता है बर्फीला हिमालय…NASA की तस्वीर में दिखा अद्भुत नजारा

अंतरिक्ष से कैसा दिखता है बर्फीला हिमालय…NASA की तस्वीर में दिखा अद्भुत नजारा


हिमालय की खूबसूरती को वैसे तो किसी गवाही की जरूरत नहीं है लेकिन जब इसे अंतरिक्ष ऊंचाई से देखा जाता है तो इसमें चार चांद जरूर लग जाते हैं। ऐसा ही कुछ दिखा जब इंटरनैशनल स्पेस स्टेशन पर एक ऐस्ट्रोनॉट ने हिमालय की तस्वीर अपने कैमरे में कैद की। बादलों के पार से हिमालय की पर्वतश्रृंखलाएं अपनी नैसर्गिक सुंदरता समेटे हुए थीं।
अमेरिकी स्पेस एजेंसी (NASA) ने यह तस्वीर शेयर की है। इसमें बर्फ से ढके हिमालय पर्वत नजर आ रहे हैं। दुनिया की सबसे ऊंची पर्वतश्रृंखला 5 करोड़ साल तक हिंद और यूरेशियन टेक्टॉनिक प्लेटों की टक्कर के कारण उतपन्न हुए थे। पर्वतश्रृंखला के दक्षिण में भारत और पाकिस्तान के कृषि क्षेत्र हैं।

 

इसके उत्तर में तिब्बत का पठारी इलाका है जिसे ‘दुनिया की छत’ या Roof of the World कहा जाता है। तस्वीर में भारत की राजधानी दिल्ली और पाकिस्तान के लाहौर की सिटीलाइट्स खूबसूरती बढ़ा रही हैं। इनके ऊपर वायुमंडल में मौजूद पार्टिकल्स के सोलर रेडिएशन से टकराने के कारण पैदा हुई नारंगी छटा भी देखी जा सकती है।