
रंगों की होली से पहली रात को होलिका दहन किया जाता है। इसमें गेहूं की बालियां भूनी जाती हैं और फिर प्रसाद के रूप में परिवार को खिलाई जाती हैं। भारत के कुछ गांवों में गेहूं जैसे अनाजों को भूनकर स्नैक बनाया जाता है। इसे चबैना कहते हैं, अक्सर बेवक्त की भूख मिटाने के लिए यह खाया जाता है। इसे कोई ऐसी वैसी मान्यता मानकर नजरअंदाज ना कीजिए। यह काफी पावरफुल फूड है जो कई सारी बीमारियों का खात्मा कर सकता है।
भुना गेहूं खाने के फायदे: गेहूं का आटा काफी प्रोसेस्ड होने के बाद आता है। इसकी असली ताकत और पोषण निकल जाता है। मगर साबुत गेहूं के अंदर सारे न्यूट्रिएंट्स होते हैं। भूनने की वजह से इसे पचाना आसान हो जाता है। यह पेट में जाकर काफी जल्द घुल जाता है और विटामिन, प्रोटीन, मिनरल छोड़ने लगता है।
इस कैंसर का दुश्मन साबुत गेहूं – कोलन कैंसर डायजेस्टिव सिस्टम का सबसे आम कैंसर है। यह आपकी आंतों से लेकर गुदा तक कहीं भी शुरू हो सकता है। इसके कारण साफ नहीं हो पाए हैं, मगर Pubmed पर मौजूद शोध (ref.) में देखा गया है कि खाने में फाइबर बढ़ाकर इस कैंसर को दूर किया जा सकता है। साबुत गेहूं में फाइबर की भरमार है जो भुनने के बाद आसानी से अवशोषित हो जाता है।
हड्डियों की जान है गेहूं – अक्सर देखा जाता है कि कैल्शियम लेने के बाद भी हड्डियों की कमजोरी बनी रहती है। अगर इसके बाद भी हड्डियों में दर्द होता है तो गेहूं खाएं, इसमें फॉस्फोरस होता है। एक्सपर्ट बताते हैं कि कैल्शियम के बाद हड्डियां फॉस्फोरस पर ही टिकी होती हैं।
मोटे अनाज के फायदे – धुआंधार होगा डायजेशन
पेट की खराबी से जूझने वाले भुना गेहूं खाकर फायदा पा सकते हैं। इसमें इनसॉल्यूबल फाइबर होता है। यह डायजेशन और डायजेस्टिव सिस्टम का काम ठीक कर देता है। इसमें प्रोबायोटिक्स की तरह काम करने वाले गुण होते हैं जो आंतों के हेल्दी बैक्टीरिया बढ़ाते हैं।
सफा हो जाएगी पेट की चर्बी – गेहूं खाने से डायजेशन और मेटाबॉलिज्म तेज होता है। मेटाबॉलिक रेट बढ़ने से फैट बर्निंग तेज होती है। एक्सरसाइज करने के बाद ज्यादा फैट जलेगा और शरीर पतला होने लगेगा। वेट लॉस डाइट के लिए यह बढ़िया फूड है।
ग्लूटेन प्रोटीन के फायदे – एलर्जी की वजह से ग्लूटेन को बुरी नजरों से देखा जाता है। मगर जिन लोगों को इससे एलर्जी नहीं होती, उनके लिए यह बहुत फायदेमंद हो सकता है। हार्वर्ड के मुताबिक यह प्रोटीन दिल की बीमारी, स्ट्रोक, टाइप 2 डायबिटीज और मौत के सभी कारणों का खतरा कम करता है।
Home / Lifestyle / Holi की आग में भुना गेहूं होता है करामाती, पेट में जाते ही मिटा देगा कैंसर से डायबिटीज तक
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website