Thursday , September 24 2026 10:32 AM
Home / Entertainment / Bollywood / जब इस फिल्म के लिए माधुरी दीक्षित को मिले थे सलमान खान से अधिक पैसे

जब इस फिल्म के लिए माधुरी दीक्षित को मिले थे सलमान खान से अधिक पैसे


बॉलीवुड की धकधक गर्ल माधुरी दीक्षित को फिल्म हम आपके हैं कौन के लिये सलमान खान से अधिक पैसे मिले थे। फिल्म हम आपके है कौन के लिए माधुरी दीक्षित को सलमान खान से अधिक पैसे दिए गये थे लेकिन ये बात माधुरी दीक्षित को पता नहीं है।
माधुरी दीक्षित ने कहा,‘‘मुझे नहीं पता कि इस प्रश्न का उत्तर कैसे दूँ। मुझे इस बात की जानकारी नहीं है कि मुझे सलमान खान से अधिक पैसे दिए गये थे या नहीं। मुझे बस इस बात की जानकारी है कि हम आपके हैं कौन एक बहुत ही शानदार फिल्म थी।’
माधुरी ने आगे कहा, अभिनेताओं को जितनी ही मेहनत करनी पड़ती है हमें उनसे अधिक भी करनी पड़ती है जिसमें कपड़े मेकअप और दुनिया भर की चीजें होती है लेकिन यह समाज पुरुष प्रधान है। आप इस बात से भाग नहीं सकते। ऐसे में अपनी जगह बनाना और कहना कि आप किसी से कम नहीं हैं। मैं भी अच्छे काम कर सकती हूँ, यह मेरे लिए एक लड़ाई थी, मेरे लिए जगह बनाना ही बड़ी बात थी।