Friday , October 25 2024 12:08 AM
Home / Off- Beat / दूसरे की पत्नी को चुराकर यहां मर्द करते हैं शादी

दूसरे की पत्नी को चुराकर यहां मर्द करते हैं शादी

9
शादी एक एेसा बंधन है जिसमें दो लोग एक दूसरे के साथ जिंदगी भर के लिए बंध जाते हैं। शादी को लेकर कई परंपराएं देखने को मिलती हैं। हर धर्म और जाति की अपनी अलग-अलग परंपराएं होती हैं। कुछ परंपराएं एेसी भी है जिनके बारे में जानकर बहुत हैरानी होती है। यह परंपराएं सिर्फ देश में नहीं बल्कि विदेश में भी निभाई जाती हैं। आज हम आपको एक एेसी अनोखी परंपरा के बारे में बताने जा रहे है जो अफ्रीका में निभाई जाती है।

दरअसल, पश्चिमी अफ्रीका की वोदाब्बे जनजाति के लोग इस तरह की परंपरा को निभाते हैं। ये लोग एक-दूसरे की पत्नियों को चुराकर शादी करते हैं। यहां की परंपरा के अनुसार, लोग पहली शादी अपने घरवालों की मर्जी से करते हैं लेकिन दूसरी शादी करने के लिए मर्द को किसी और की पत्नी चुरानी पड़ती है। किसी की पत्नी को चुराने के लिए यहां हर साल एक त्योहार का आयोजन किया जाता है। गेरेवोल नामक त्योहार सिंतबर में मनाया जाता है, जहां लड़के चेहरा रंग कर शामिल होते हैं और शादीशुदा महिला को रिझाते हैं। लड़के इस त्योहार की तैयारी बहुत धूमधाम से करते हैं।

इस त्योहार में अपनी पसंद की महिला को रिझाते समय मर्द इस बात का ध्यान रखते है कि कही महिला के पहले पति को इस बात का पता न लगे।