
महिला कांग्रेस की अध्यक्ष और दिल्ली की पूर्व विधायक अलका लांबा ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की घटना को लेकर गुस्सा जाहिर किया है। अलका लांबा ने कहा कि भाजपाई सत्ता हाथ में आते ही आखिर यह कैसा उदाहरण पेश कर रहे हैं। हिंसा जिनके DNA में हो उनसे और क्या उम्मीद की जा सकती है।
धक्का-मुक्की हुई, अंडे फेंके गए – बता दें कि पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के सोनारपुर में टीएमसी नेता और ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी को स्थानीय विरोध से दो-चार होना पड़ा। उनके साथ धक्का-मुक्की हुई, अंडे फेंके गए और शर्ट फाड़ दी गई। इस हमले के बाद उन्हें इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती किया गया।
बीजेपी को शर्म करनी चाहिए- ममता बनर्जी – इस हमले के बाद पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का भी बयान सामने आया। उन्होंने कहा कि शासक हत्यारे बन गए। बीजेपी को शर्म करना चाहिए। इससे पहले टीएमसी की तरफ से किए गए पोस्ट में भी बीजेपी के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली गई।
अभिषेक बनर्जी ने पीछे हटना मंजूर नहीं किया – टीएम ने लिखा अपने वादे पर कायम रहते हुए अभिषेक बनर्जी ने संजू कर्मकार के शोकाकुल परिवार को अकेला छोड़ने से साफ इनकार कर दिया। बीजेपी बंगाल के समर्थित गुंडों के जानलेवा हमले के बाद भी, हमारे राष्ट्रीय महासचिव ने पीछे हटना मंजूर नहीं किया। इसके बजाय वे उस परिवार के साथ खड़े रहे, जो कथित तौर पर BJP-समर्थित गुंडों के पहुंचाए गए एक अकल्पनीय सदमे से टूट चुका था।
सुवेंदु अधिकारी की राजीनित पर उठाए सवाल – टीएमसी ने आगे कहा कि करुणा से प्रेरित राजनीति और नफरत से प्रेरित राजनीति के बीच यही फर्क है। आज की घटनाओं ने सुवेंदु अधिकारी का एक बार फिर राजनीति का असली चेहरा बेनकाब कर दिया है, जिसका वह नेतृत्व करते हैं। एक ऐसी राजनीति जिसकी बुनियाद ही डराने-धमकाने, हिंसा और बदले की भावना पर टिकी है।
Home / News / ‘हिंसा जिनके DNA में उनसे क्या उम्मीद’, अभिषेक बनर्जी पर हमले को लेकर भड़कीं अलका लांबा
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website