
अमेरिका के सैन्य ऑपरेशन में राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को पकड़े जाने के बाद वेनेजुएला में अनिश्चितता छाई हुई है। लोग यह समझने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर देश को कौन चला रहा है। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक चौंकाने वाली घोषणा की कि जब तक सही ढंग से ट्रांजिशन नहीं हो जाता, वेनेजुएला को अमेरिका चलाएगा। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि वेनेजुएला की उपराष्ट्रपति और मादुरो की सबसे भरोसेमंद सहयोगियों में से एक डेली रोड्रिग्ज के साथ वॉशिंगटन बातचीत कर रहा है।
कौन हैं डेल्सी रोड्रिग्ज ? – डेल्सी रोड्रिग्ज 2018 से वेनेजुएला की उपराष्ट्रपति हैं। वे वेनेजुएला की तेल पर निर्भर अर्थव्यवस्था के साथ-साथ उसकी खुफिया सर्विस की भी देखरेख करती हैं। हालांकि, फिलहाल के लिए वह ऐसी शख्स हैं जिनके साथ ट्रंप प्रशासन कम से कम अभी के लिए काम करने को तैयार है। ट्रंप ने कहा कि रोड्रिग्ज ने विदेश मंत्री मार्को रुबियो के साथ लंबी बातचीत की है। ट्रंप ने दावा किया कि रोड्रिग्ज ने कहा है कि ‘आपको जो भी चाहिए, हम करेंगे।’
Home / News / कौन हैं डेल्सी रोड्रिग्ज, वेनेजुएला में निकोलस मादुरो की ले सकती हैं जगह, ट्रंप ने किया बड़ा दावा
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website