Monday , August 3 2026 5:36 AM
Home / Lifestyle / धोखेबाज़ पतियों को क्‍यों माफ कर देती हैं पत्नियां? ये है जवाब

धोखेबाज़ पतियों को क्‍यों माफ कर देती हैं पत्नियां? ये है जवाब


कई रिश्तों में ऐसा देखा गया है कि पति के एक्‍स्‍ट्रा मैरिटल अफेयर्स के बाद भी वो अपनी पत्नी से माफी की उम्मीद करते हैं। परिवार और समाज की दुहाई देकर वो चाहते हैं कि दोनों का रिश्ता एक बार फिर से सामान्य हो जाएं, लेकिन कभी आपने सोचा है कि आखिरकार पत्नियां क्यों अपने धोखेबाज पति को माफ कर देती हैं।
शादी केवल दो दिलों का ही नहीं बल्कि दो परिवारों का भी मिलन है। ऐसे में अगर किसी एक की वजह से इस रिश्ते में दरार पड़ जाती है तो केवल दो दिल ही अलग नहीं होते बल्कि दो परिवार भी पूरी तरह से बिखर जाते हैं। कई बार ऐसी स्थिति तब और बढ़ जाती है जब आपके पति का बाहर किसी के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चल रहा हो। कई बार महिलाएं अपने पति को छोड़कर या उन्हें तलाक देकर उनसे सारे रिश्ते नाते खत्म कर लेती हैं, लेकिन कुछ केस में महिलाएं अपने धोखेबाज पति को माफ कर एक बार फिर से नई पहल करती हैं। लेकिन कभी आपने इस बात को सोचा है कि आखिरकार महिलाएं अपने धोखेबाज पति को क्यों मांग कर देती हैं? धोखा मिलने के बाद भी वो क्यों अपने पति के साथ फिर से रहने को तैयार हो जाती हैं? ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कुछ ऐसी ही वजह जिनके कारण पत्नी अपने चीटर पति के साथ फिर से रहने लगती हैं।
मायके वापसी
भारतीय समाज में शादी के बाद लड़की का अपना घर पराया माना जाता है। वो जिस घर में शादी करके जाती है वही उसका असली घर होता है। इसी के चलते अपने पति से नाराज होकर महिलाओं का ज्यादा दिन अपने घर पर रहना सही नहीं लगता। एक तरह से कहें तो शादी के बाद महिलाओं का अपने घर को छोड़कर मायके आ जाना समाज की नीतियों के खिलाफ है। ऐसे में अधिकतर महिलाएं अपने घर-परिवार के बारे में सोचकर अपने धोखेबाज पति को माफ़ कर देती हैं। (ये भी पढ़ें: क्यों होता है ब्रेकअप? इन 5 कारणों से पड़ जाती है रिश्ते में दरार)
रिश्ता ना टूटे
ऐसा जरूरी नहीं है कि अगर आपके पति का बाहर किसी से एक्‍स्‍ट्रा मैरिटल अफेयर चल रहा है तो आपसे प्यार नहीं करते। कभी-कभी गलतफ़हमी भी एक रिश्ते को खत्म करने के लिए काफी होती है। कई बार पति अपनी पत्नी से भी प्यार करता है और चाहता है कि ये रिश्ता न टूटे। वह लगातार अपनी पत्नी से माफी मांगता है और कोशिश करता है कि वो उसे छोड़कर न जाए। यही एक कारण है कि पत्नी एक बार फिर अपने पति पर विश्वास करके उसको माफ़ कर देती है। हालांकि इस बात में कोई बुराई नहीं है अगर दोनों के बीच प्यार बरकरार है तो क्यों न अपने रिश्ते को एक और चांस दिया जाए।
बच्चों की फिक्र
एक शादीशुदा रिश्ते की नींव बच्चों पर टिकी होती है। ये बात किसी से नहीं छिपी की परिवार की जिम्मेदारी एक पति से ज्यादा पत्नी के कंधों पर होती है। अगर पति किसी कारण पत्नी को धोखा दे दे, तो पत्नी को अकेले ही बच्चों को पालना पड़ता है। उनका ऐसा लगता है, अगर वो किसी कारण अपने पति से अलग हो गईं तो इसका बुरा असर उनके बच्चों पर पड़ेगा, जिसके कारण वो अपने चीटर पति को माफ कर देती है।
समाज के ताने
महिलाएं हमेशा वास्तविकता को लेकर डरती आईं हैं। यही एक कारण है कि वो अपने धोखेबाज पति के अफेयर को कभी बाहर नहीं आने देती। वो मन ही मन में यही सोचती हैं कि अगर पति के अफेयर की खबर चार दीवारी से बाहर गई तो लोग तरह-तरह की बातें बनाएंगे जिसका असर उनके परिवार से लेकर उनके बच्चों पर पड़ेगा। समाज में उनकी बेइज्जती होगी लोग तरह-तरह के ताने मारेंगे। इन्हीं कुछ कारणों से भी महिलाएं अक्सर अपने पति को माफ़ कर आगे बढ़ जाती हैं।
प्यार की गुंजाइश

कुछ रिश्तों में ऐसा देखा गया है कि पत्नी अपने पति के बिना नहीं रह पाती। वो मानसिक तौर पर इस तरह की परेशानियों को झेलने सशक्त नहीं होती जिस कारण भी वो अपने पति को माफ कर देती है।