Saturday , July 27 2024 4:28 PM
Home / Off- Beat / आखिर क्यों फ्लाइट अटेंडेंट अपना हाथ रखते हैं पीछे

आखिर क्यों फ्लाइट अटेंडेंट अपना हाथ रखते हैं पीछे

8
हम में से कई लोग हवाई सफर करते हैं लेकिन हवाई सफर करते समय कई बातें एेसी होती हैं जिन पर हम ध्यान नहीं देते। आपने हवाई सफर करते देखा होगा कि पैसेंजर्स की एंट्री के दौरान फ्लाइट अटेंडेंट के हाथ पीछे होते हैं लेकिन क्या आपको इसका कारण पता है। शायद नहीं। आज हम आपको बताते है कि आखिर क्यों फ्लाइट अटेंडेंट अपना हाथ पीछे रखते हैं।

दरअसल, फ्लाइट अटेंडेंट अपने हाथ में एक काउंटिग मशीन रखते हैं। इस मशीन के द्वारा वो यात्रियों की गिनती करते हैं। उनके हाथ में एक छोटी सी मशीन होती है। उन्हें यात्रियों का अभिनन्दन करना होता है। कहीं यात्रियों का ध्यान इस ओर न भटके इसलिए फ्लाइट अटेंडेंट अपने हाथ पीछे रखते हैं। एेसे ही मशीन को क्लिक करते हुए एक एक यात्री की गिनती करते है। यह नॉन इलेक्ट्रॉनिक मशीन है, जिसका इस्तेमाल लोगों की गिनती करने के लिए किया जाता है। फ्लाइट में जब पैसेंजर्स अपनी सीट पर बैछ जाते है तो फिर उनकी गिनती की जाती है। इस काउंटिंग को मशीन की गिनती से मिलाई जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *