Thursday , April 30 2026 2:40 PM
Home / Sports / विलियमसन और बोल्ट की खास उपलब्धि

विलियमसन और बोल्ट की खास उपलब्धि


टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में उतरते ही केन विलियमसन और ट्रेंट बोल्ट के नाम एक खास उपलब्धि दर्ज हो गई। दोनों ऐसे पहले क्रिकेटर बन गए,जिन्होंने तीन अलग-अलग फॉर्मेट्स में लगातार तीन आईसीसी फाइनल्स खेले। ये दोनों 2019 में वने वर्ल्ड कप फाइनल (लॉर्ड्स) भी खेले थे और फिर इसी साल जून (साउथैम्पटन) में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के खिताबी मुकाबले में भी प्लेइंग इलेवन में थे। पांच महीने बाद ही दोनों दुबई में टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में भी उतरे। दिलचस्प बात है कि ये दोनों 2008 में कुआलालंपुर में अंडर-19 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल भी खेले थे। भारत के खिलाफ उस मैच में टिम साउदी भी प्लेइंग इलेवन में थे।