
हॉलीवुड एक्टर ह्यू जैकमैन की शादी से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। वो शादी के 27 साल बाद वाइफ डेबोरा-ली फर्नेस से अलग हो रहे हैं। उन्होंने सेपरेशन की अनाउंसमेंट कर दी है। रिपोर्ट्स की मानें तो ह्यू और डेबोरा-ली फर्नेस के बीच में कई दिनों से सबकुछ ठीक नहीं चल रहा था। इसलिए दोनों ने इस रिश्ते को खत्म करने का फैसला किया है।
Hugh Jackman और उनकी वाइफ Deborra-Lee Furness ने सीएनएन से सेपरेशन को लेकर पुष्टि की। उन्होंने कहा, ‘हमें एक शानदार, लविंग मैरिज में पति और पत्नी के रूप में लगभग 3 दशकों तक एक साथ रहने का सौभाग्य मिला। हमारी यात्रा अब बदल रही है और हमने पर्सनल ग्रोथ को आगे बढ़ाने के लिए सेपरेट होने का फैसला किया है।’
की मुलाकात साल 1995 में हुई थी ” – उन्होंने कहा, ‘हमारा परिवार हमारी हाइएस्ट प्रायोरिटी रहा है और हमेशा रहेगा। हम इस अगले चैप्टर को प्यार के साथ शुरू करना चाहते हैं। हमारी प्राइवेसी का सम्मान करने की आपकी समझ की बहुत सराहना करते हैं, क्योंकि हमारा परिवार हम सभी की लाइफ में इस परिवर्तन को संभाल रहा है।’
कपल के हैं दो बच्चे – जैकमैन और फर्नेस की मुलाकात साल 1995 में टीवी सीरीज ‘कोरेली’ के सेट पर हुई और अगले साल उन्होंने शादी कर ली। दोनों ऑस्ट्रेलियाई एक्टर्स के बच्चे ऑस्कर (23) और एवा (18) हैं।
डिजाइन कराई थी सगाई की अंगूठी – जानकारी के मुताबिक, ह्यू ने डेबोरा के लिए अंगूठी पर्सनली डिजाइन करवाई थी। उनकी शादी की रिंग्स पर संस्कृत में लिखा था, ‘ओम परमार मैनामार’। इसका अर्थ है, ‘हम अपने मिलन को एक बड़े स्रोत के लिए समर्पित करते हैं।’ बहुत कम लोग ही जानते होंगे कि फर्नेस का दो बार मिसकैरेज भी हो चुका है। इसके बाद दोनों ने दो बच्चों को गोद लिया।
Home / Entertainment / ‘वुल्वरीन’ फेम ह्यू जैकमैन की टूटी शादी, 27 साल बाद वाइफ डेबोरा-ली फर्नेस से इस कारण हुए अलग
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website