Saturday , July 27 2024 1:08 PM
Home / Off- Beat / महिला ने मगरमच्छ को कुछ यूं किया किस

महिला ने मगरमच्छ को कुछ यूं किया किस


आपने अभी तक एक से बढकर एक दुनिया में कई जांबाज देखे होंगे,लेकिन चीन में रहने वाली एक महिला ने जो किया उसके आगे सभी बौने साबित हो रहे हैं। एक महिला ने लाइव शो के दौरान मगरमच्छ को स्मूच कर लिया। इन त्स्वीरों से आप खुद अंदाजा लगा सकते है कि महिला कितनी दिलदार है और उसके हौसले कितने बुलंद है। लाइव शो के दौरान महिला ने अपने होठों से मगरमच्छ के जबड़े को दबा दिया था। आपाको जानकर हैरानी होगी ये महिला मगरमच्छ के पैने दांतों के बिल्कुल नजदीक थी। देखते ही देखते महिला के लाल लिपस्टिक से रंगे होठों ने मगरमच्छ के जबड़ों को पकड़ लिया। इतने भर पर महिला नहीं रुकी। इसके बाद महिला ने मगरमच्छ के मुंह में फोटो डालकर उसे भी अपने होठों से उठाया।
महिला के इस कारनामे को देखकर सभी दंग रह गए। इन दिनों सोशल साइट्स पर इस शो का क्लिप वायरल हो रहा है। लोग इसे देखना भी खूब पसंद कर रहे है।