Tuesday , September 29 2026 12:39 PM
Home / Sports / येलेना ओस्टापेंको लक्जमबर्ग ओपन टेनिस टूर्नामेंट की विजेता बनीं

येलेना ओस्टापेंको लक्जमबर्ग ओपन टेनिस टूर्नामेंट की विजेता बनीं


फ्रेंच ओपन की पूर्व विजेता येलेना ओस्टापेंको ने रविवार को लक्जमबर्ग ओपन के फाइनल में जूलिया जोर्जेस को हराकर दो साल के खिताबी सूखे को खत्म किया। लात्विया की 22 साल की इस खिलाड़ी ने जूलिया को एकतरफा मुकाबले में 6-4, 6-1 से शिकस्त दी।

सितंबर 2017 में सियोल ओपन में जीत दर्ज करने के बाद यह उनका पहला खिताब है। ओस्टापेंको यहां खिताबी जीत से डब्ल्यूटीए की नयी रैंकिंग में शीर्ष 50 में पहुंच जाएंगी। उनकी मौजूदा रैंकिंग 63 है।