
नई दिल्ली: प्रसिद्ध क्रिकेटर युवराज सिंह पर ड्रग एडिक्ट होने के सनसनीखेज आरोपों का उनके पिता एवं क्रिकेटर एवं अभिनेता योगराज सिंह ने करारा जवाब देते हुए कहा कि मेरे सभी बच्चे शेर की तरह हैं, जो कभी घास नहीं खाते।
युवराज पर लगे सभी आरोप झूठे: योगराज
उन्होंने कहा कि आकांक्षा जो भी बात कर रही हैं, वो झूठी और बकवास हैं। मेरे चार बच्चे हैं और उनमें से कोई भी ड्रग एडिक्ट नहीं है। योगराज ने कहा कि युवराज ने कभी नशा नहीं किया। उन पर लगाए गए सभी आरोप झूठे हैं।
युवराज सिंह करते थे ड्रग्स का सेवन
युवराज सिंह की भाभी और बिग बॉस 10 की कंटेस्टेंट आकांक्षा शर्मा ने युवराज सिंह पर सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। बिग बॉस से बाहर होने के बाद एक अखबार को दिए इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि युवराज सिंह ड्रग्स का सेवन करते थे। अकांक्षा ने यह भी बताया कि युवराज ने ये बात उन्हें खुद बताई कि वह स्मोकिंग भी करते हैं। इससे पहले आकांक्षा अपनी सास शबनम पर उनकी शादी तोडऩे और मनमानी करने का आरोप लगा चुकी हैं। हालांकि, शबनम ने उन आरोपों को खारिज कर दिया था।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website