
अमेरिका और इजरायल के हमले में मारे गए ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई का अंतिम संस्कार आयोजित किया जा रहा है। एक सप्ताह तक चलने वाले कार्यक्रम में खामेनेई को तेहरान में श्रद्धांजलि दी जाएगी। इसके बाद ईरान और इराक के शहरों में अंतिम संस्कार जुलूस निकाले जाएंगे। अधिकारियों का अनुमान है कि अंतिम संस्कार समारोह में 1.5 से 2 करोड़ लोग शामिल हो सकते हैं। इस बीच एक रिपोर्ट में बताया गया है कि ईरानी अधिकारी एक ऐसी आशंका को लेकर तैयारी कर रहे हैं, जिसमें हजारों लोगों की जान जा सकती है।
3000 तक मौतों की आशंका – जर्मन अखबार डी वेल्ट के अनुसार, ईरानी अधिकारी कई दिनों तक चलने वाले अंतिम संस्कार के जुलूस के दौरान 1500 से 3000 लोगों की मौत की आशंका को देखते हुए योजना तैयार कर रहे हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि तेहरान के बहिश्त-ए-जहरा कब्रिस्तान में हजारों नई कब्रें तैयार की गई हैं।
जर्मन मीडिया हाउस ने तेहरान नगर पालिका के एक कर्मचारी के हवाले से बताया कि ये तैयारियां की जा रही हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि ईरानी रेड क्रिसेंट और नेशनल क्राइसिस मैनेजमेंट ऑर्गनाइजेशन के एक गोपनीय पत्र में अनुमान लगाया गया है कि कई दिनों तक चलने वाले अंतिम संस्कार कार्यक्रम के दौरान 1500 से 3000 लोगों की मौत हो सकती है।
भारी भीड़ और गर्मी के चलते अधिकारियों को डर – तेहरान नगरपालिका के कर्मचारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि “कब्रें सचमुच में तैयार की गई हैं। जिम्मेदार लोगों को बताया गया है कि 3000 तक मौतें हो सकती हैं। इतनी बड़ी भीड़ और भीषण गर्मी में कोई नहीं जानता कि क्या होगा।”
ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल के शुरुआती हमले में मारे गए थे। खामेनेई के साथ उनके परिवार के कई सदस्य और शीर्ष ईरानी अधिकारी भी मारे गए थे। ईरान में खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए आयोजित किया जा रहा है। 3 जुलाई से शुरू हुआ यह कार्यक्रम 9 जुलाई तक चलेगा। खामेनेई को 9 जुलाई को उनके गृह नगर मशहद में दफनाया जाएगा। इसके पहले अंतिम संस्कार जुलूस निकाला जाएगा जिसमें शव को इरान के पवित्र शहर कोम और इराक के नजफ और कर्बला ले जाया जाएगा।
Home / Uncategorized / खामेनेई के अंतिम संस्कार के बीच तेहरान में तैयार की जा रहीं 3000 कब्रें, ईरान को किस बात का सता रहा डर?
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website