
हिंदू अमेरिकी समुदाय के लोगों ने अयोध्या में राम मंदिर में अगले साल होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह की खुशी में वॉशिंगटन के एक उपनगर में शनिवार को कार रैली का आयोजन किया। इस दौरान हिंदूओं समुदाय के लोगों ने जय श्री राम के नारे लगाए। आयोजकों ने बताया कि शनिवार दोपहर समुदाय के लोग ‘फ्रेडरिक सिटी मैरीलैंड’ के पास ‘अयोध्या वे’ में श्री भक्त अंजनेय मंदिर में एकत्र हुए और इस रैली के साथ ही भारत में राम मंदिर के निर्माण की खुशी में महीने भर के कार्यक्रमों की शुरुआत हो गई।
Home / Uncategorized / राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर अमेरिका में भी जश्न का माहौल, हिंदूओं ने लगाए जय श्री राम के नारे
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website