
पाकिस्तान का अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत एक बार फिर धमाकों से दहल गया। यहां सोमवार को हुए एक शक्तिशाली बम विस्फोट में पांच पुलिसकर्मियों की मौत हो गई है। हमला पुलिस प्रोटेक्शन टीम को निशाना बनाकर उस वक्त किया गया जब एक ट्रक में बाजौर जिले में एंटी पोलियो अभियान में ड्यूटी पर लगी पुलिस टीम को ले जाया जा रहा था। इसी दौरान IED धमाका हुआ जिसमें पांच पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। धमाके में 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए ।
जिस जगह पुलिस टीम को निशाना बनाया गया, वह बाजौर का मामुंद इलाका है और यह इलाका अफगानिस्तान की सीमा से सटा हुआ है। साल 2021 में जब से अफगानिस्तान में तालिबान का शासन आया तब से पाकिस्तान में अफगानिस्तान से सटी इस सीमा पर हमले बढ़ गए हैं। हमले की जिम्मेदारी अभी तक किसी आतंकी संगठन ने नहीं ली है, लेकिन इससे पहले भी पोलियो वैक्सीनेशन अभियान पर पाकिस्तान तालिबान ने कई हमले किए हैं। ऐसे में ताजा मामले में भी पाकिस्तान तालिबान की संलिप्तता से इनकार नहीं किया जा सकता।
Home / Uncategorized / पाकिस्तान में पोलियो प्रोटेक्शन टीम के वाहन पर हमला, विस्फोट में 5 पुलिसकर्मियों की मौत
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website