
पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में बुधवार को एक टोल प्लाजा पर हुए आतंकवादी हमले में तीन पुलिसकर्मियों सहित कम से कम चार लोग मारे गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। उसने बताया कि अज्ञात आतंकवादियों ने बुधवार सुबह पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कोहाट जिले में लाची टोल प्लाजा पर हमला किया। पुलिस ने बताया, ‘‘आतंकवादियों ने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कोहाट जिले में लाची टोल प्लाजा पर हमला कर दिया।
हमले में तीन पुलिसकर्मियों समेत चार लोगों की मौत हो गई।” स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचा। पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर दिया है और हमले में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए बड़े पैमाने पर तलाश अभियान शुरू किया। प्रांत के कार्यवाहक मुख्यमंत्री न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) अरशद हुसैन ने हमले की निंदा की। उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में पुलिस की सेवाओं और बलिदान को याद किया। उन्होंने कहा, ‘‘आतंकवाद के खिलाफ अतुलनीय संघर्ष में पूरा देश पुलिस के साथ है।”
Home / Uncategorized / पाकिस्तान में टोल प्लाजा पर आतंकवादी हमला, तीन पुलिसकर्मियों सहित 4 लोगों की मौत
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website