
अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले सीता माता के मायके में भी उत्सव मनाए जाएंगे। इस उपलक्ष्य में नेपाल के जनकपुर में कई सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रमों के साथ उत्सव मनाया जाएगा। जनकपुर को भगवान राम की पत्नी सीता का जन्मस्थान माना जाता है। सीता का दूसरा नाम जानकी है, जो जनकपुर के राजा जनक की पुत्री थीं।
यह काठमांडू से 220 किलोमीटर दक्षिणपूर्व और अयोध्या से लगभग 500 किलोमीटर पूर्व में स्थित है। नेपाल के पूर्व उपप्रधानमंत्री बिमलेंद्र निधि ने शनिवार को कहा, ‘‘हमारी बेटी, माता जानकी का विवाह भगवान श्री राम से हुआ था। हम बहुत उत्साहित और गौरवान्वित हैं कि अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा होगी। जब भारत के उच्चतम न्यायालय ने (अयोध्या मामले में) अपना अंतिम फैसला सुनाया तो जनकपुर के लोग बहुत खुश थे।” जनकपुर में मां जानकी मंदिर के मुख्य पुजारी तपेश्वर दास ने बताया कि अयोध्या का प्राण प्रतिष्ठा समारोह दो परिवारों का मिलन है। जनकपुर से चांदी के जूते, आभूषण और पोशाक सहित 3,000 से अधिक उपहार अयोध्या भेजे गए हैं।
Home / Uncategorized / राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर विदेश में सीता माता के ” मायके” में होंगे भव्य उत्सव
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website