
अयोध्या में भगवान राम के मंदिर के उद्घाटन को लेकर पूरे विश्व के हिंदुओं में उत्साह की लहर है। भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा की खुशी में ब्रिटेन में भी कार रैली का आयोजन किया जिसमें हिंदू प्रवासी बड़ी संख्या में शामिल हुए। रैली में 325 से अधिक कारे शामिल हुईं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कार रैली पश्चिम लंदन के कोलियर रोड पर द सिटी पैविलियन से शुरू हुई और पूर्वी लंदन से गुजरी । रैली के दौरान प्रतिभागियों ने जय श्री राम के नारे लगाए और भगवान राम की स्तुति भजन भी बजाए।
रैली में शामिल हुए रवि बनोट ने कहा कि शाम को महाआरती का भी आयोजन किया गया। राम मंदिर का निर्माण हिंदुओ के लिए बड़ी बात है। राम मंदिर समुदाय विशेष के लिए खासा महत्व रखता है। 500 वर्षों बाद भगवान राम के मंदिर का उद्घाटन होने वाला है। हिंदुओं ने कोर्ट में यह लड़ाई जीती तब जाकर मंदिर हमें नसीब हुआ। जिस तरह ईसाइयों के लिए वेटिकन सिटी के लिए विशेष स्थान है। जिस तरह सिखों के लिए स्वर्ण मंदिर विशेष स्थान है। ठीक वैसे ही अब राम मंदिर हिंदुओं के लिए विशेष स्थान बना चुका है।
भारत की आजादी और विकास के सवाल पर बनोट ने कहा कि आजादी के बाद भारत में हुए विकास को देखकर हमें बहुत खुशी हो रही है। विश्व के लोगों का भारत पर भरोसा बढ़ रहा है। यह आश्चर्यजनक है। वहीं, रैली में शामिल हुईं प्रतिभा चौधरी ने बताया कि हम सभी रैली के लिए यहां एकत्र हुए हैं। हम सभी बहुत खुश हैं। मैंने लोगों में इतना उत्साह कभी नहीं देखा। मुझे ऐसा लग रहा है कि जैसे खुद प्रभु मेरे घर आ रहे हैं।
Home / Uncategorized / प्राण प्रतिष्ठा की खुशी में ब्रिटेन की सड़कों पर निकली कार रैली, जय श्री राम के घोष से गूंजा आसमान
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website