
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि भारत वर्तमान वास्तविकताओं को प्रतिबिंबित करने के लिए अपने कानूनों का आधुनिकीकरण कर रहा है और पिछले कुछ वर्षों में, देश ने औपनिवेशिक काल के हजारों अप्रचलित कानूनों को खत्म कर दिया है। “भारत वर्तमान वास्तविकताओं को प्रतिबिंबित करने के लिए कानूनों का आधुनिकीकरण कर रहा है। अब, तीन नए कानूनों ने 100 साल से अधिक पुराने औपनिवेशिक आपराधिक कानूनों की जगह ले ली है।”
PM मोदी ने थ्री ‘R’ पुनर्विचार ( Rethink) , पुनर्कल्पना (Reimagine) और सुधार (Reform) की जरूरत का संदेश देते हुए कहा कि भारत भी वर्तमान वास्तविकताओं को प्रतिबिंबित करने के लिए कानूनों का आधुनिकीकरण कर रहा है। अब तीन नए कानूनों ने 100 साल से अधिक पुराने औपनिवेशिक आपराधिक कानूनों की जगह ले ली है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विज्ञान भवन में कॉमनवेल्थ लीगल एजुकेशन एसोसिएशन (CLEA) और कॉमनवेल्थ अटॉर्नी और सॉलिसिटर जनरल कॉन्फ्रेंस (CASGC) 2024 के उद्घाटन समारोह में कहा कि मैं आप सभी से आग्रह करता हूं कि आप अतुल्य भारत का पूरा अनुभव लें। पीएम मोदी ने कहा कि इस सम्मेलन का उद्घाटन करना खुशी की बात है। मुझे खुशी है कि दुनिया भर से कानूनी विशेषज्ञ यहां आए हैं। मैं आप सभी से आग्रह करता हूं कि आप अतुल्य भारत का पूरा अनुभव लें।
उन्होंने कहा- ‘यहां अफ्रीका से अनेक लोग आए हैं। भारत का अफ्रीकी संघ के साथ विशेष संबंध है। हमें गर्व है कि अफ्रीकी संघ भारत की अध्यक्षता के दौरान जी20 का हिस्सा बना। इससे अफ्रीका के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने में काफी मदद मिलेगी। 21वीं सदी की चुनौतियों से 20वीं सदी के नजरिए से नहीं लड़ा जा सकता है।’
Home / Uncategorized / भारत वर्तमान वास्तविकताओं को प्रतिबिंबित करने के लिए कर रहा कानूनों का आधुनिकीकरण: PM मोदी
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website