Tuesday , March 10 2026 10:35 PM
Home / Uncategorized / सीनेटर बना ऑस्ट्रेलियाई शख्स, संसद में भगवद् गीता से ली शपथ, 17 साल की उम्र में ज्वाइन की थी पार्टी

सीनेटर बना ऑस्ट्रेलियाई शख्स, संसद में भगवद् गीता से ली शपथ, 17 साल की उम्र में ज्वाइन की थी पार्टी


ऑस्ट्रेलिया की संसद में भारतीय मूल के बैरिस्टर वरुण घोष ने नए सीनेटर बनने पर भगवद् गीता पर हाथ रखकर शपथ ली. घोष ऐसा करने वाले पहले शख्स हैं. इसको लेकर ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग ने उन्हें बधाई दी.
पेनी वोंग ने सोशल मीडिय एक्स पर लिखा, ”पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया से हमारे नए सीनेटर वरुण घोष का स्वागत हैं. सीनेटर घोष भगवद गीता पर शपथ लेने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई सीनेटर है. मैंने अक्सर कहा है कि जब आप किसी चीज को करने वाले पहले शख्स होते तो आपको यह सुनिश्चित करना होता है कि आप अंतिम नहीं हो.”
वरुण घोष को किसकी जगह चुना गया? – लेबर पार्टी ने घोष को पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया (डब्ल्यूए) का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुना है. हाल ही घोष को वर्तमान सीनेटर पैट्रिक डोडसन की जगह लेने के लिए फ्रांसिस बर्ट चेम्बर्स के बैरिस्टर 38 वर्षीय घोष को चुना गया था.
पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया की विधानसभा ने कहा था, “विधानसभा और विधानपरिषद ने संघीय संसद की सीनेट में पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व करने के लिए सीनेटर वरुण घोष को चुना है.”