
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने शुक्रवार को कहा कि अमेरिका जल्द ही गाजा में हवाई मार्ग से मानवीय सहायता पहुंचाना शुरू करेगा। बाइडेन का यह बयान ऐसे समय में आया है जब एक दिन पहले ही इजराइली सैनिकों के साथ हुई एक भीषण मुठभेड़ के दौरान कई फिलीस्तीनी नागरिकों की मौत हो गई। बाइडेन ने कहा कि आने वाले दिनों में गाजा में विमानों के जरिए लोगों को मानवीय सहायता पहुंचाई जाएगी।
गाजा में बृहस्पतिवार को एक मानवीय सहायता काफिले से खाद्य सामग्री लेने की कोशिश कर रहे फलस्तीनियों की एक भीड़ पर इजराइली सैनिकों की गोलीबारी में 100 से अधिक लोग मारे गए थे और 700 से अधिक घायल हुए थे।
Home / Uncategorized / बाइडेन ने हवाई मार्ग से गाजा में मानवीय सहायता पहुंचाने का प्रस्ताव किया मंजूर
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website