
रूस में गत दिवस हुए चुनाव में व्लादिमीर पुतिन लगातार पांचवीं बार राष्ट्रपति पद के लिए चुने गए हैे। उन्होंने रविवार को हुए चुनाव में बड़ी और एकतरफा जीत हासिल की है। हालंकि अमेरिका रूस के चुनाव नतीजों से नाखुश है और उसने सवाल उठाते हुए कहा कि ये चुनाव लोकतांत्रिक दायरे में नहीं कराए गए हैं। उधर, बड़ी जीत के बाद राष्ट्रपति पुतिन ने बेहद विस्फोटक बयान देकर दुनिया को टेंशन में डाल दिया है।
उन्होंने कहा कि दुनिया अब तीसरे विश्वयुद्ध से केवल एक कदम दूर है। इसके लिए उन्होंने NATO को जिम्मेदार ठहराया और यह भी कहा कि इस तरह की स्थिति से हर कोई बचना चाहता है। पुतिन ने कहा, सभी जानते हैं कि दुनिया विश्वयुद्ध से महज एक कदम दूर है। हालांकि मुझे नहीं लगता कि कोई चाहता है कि विश्वयुद्ध हो। पुतिन ने कहा कि यूक्रेन में बड़ी संख्या में सैनिक मर रहे हैं। रूस यूक्रेन पर शुरू से ही भारी पड़ रहा है।
गौरतलब है कि 1962 की क्यूबा मिसाइल क्राइसिस के बाद रूस और पश्चिमी देशों के बीच अब तनाव चरम पर है। रूस और यूक्रेन के बीच दो साल से भी ज्यादा समय से जारी युद्ध इसका सबसे बड़ा कारण है। राष्ट्रपति पुतिन कई बार परमाणु युद्ध की चेतावनी दे चुके हैं। बीते महीने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा था कि वह यूक्रेन का साथ देने के लिए यूक्रेन में सेना उतार देंगे। वहीं कई पश्चिमी देश अब खुद को इस विवाद से दूर भी कर रहे हैं। रूस और NATO के बीच युद्ध की संभावना को लेकर मैक्रों ने कहा था कि इस दुनिया में कुछ भी हो सकता है।
Home / Uncategorized / राष्ट्रपति चुनाव जीतने के बाद पुतिन का विस्फोटक बयान-“तीसरा विश्वयुद्ध केवल एक कदम दूर”
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website